फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC Stadium topped in Karate

कराटे में एनटीपीसी स्टेडियम अव्वल

Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
NTPC Stadium topped in Karate
रायबरेली। एनटीपीसी परिसर स्थित हाल में जिला कराटे संघ की ओर से जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 200 बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक मेडल जीतने वाली एनटीपीसी स्टेडियम की टीम को प्रथम स्थान मिला, जबकि बछरावां स्टेडियम की टीम द्वितीय और सलोन स्टेडियम की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

जिला कराटे संघ रायबरेली बीते दिन एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार परिसर में तृतीय जिला कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला कराटे संघ के महासचिव कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता, एनटीपीसी क्रीड़ा परिषद सचिव लक्ष्मीकांत सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार और एनटीपीसी के चिकित्सकों की टीम ने अहम योगदान दिया। शुरुआत एनटीपीसी के अधिकारी असित दत्ता एवं अरिंदम बनर्जी ने की।
विज्ञापन

समापन पर एनटीपीसी अधिकारी सयोनी मजूमदार, राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने विजेताओं को मेडल दिए। निर्णांयकों में विनोद यादव, सौरभ कुमार, राहुल कुमार पटेल, रोहित कुमार, बृजेश त्रिपाठी, शिवानी साहू, आर्यन सोनी, मोहम्मद आजम, प्रशिक्षकों में अभिषेक वर्मा, रीतिका गुप्ता, आलोक राज, उर्वशी पटेल, अल्ताफ खान, अमन शामिल रहे। सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अजय सिंह चंदेल, जितेंद्र शर्मा, महेश कुमार, विमलेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed