फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC

एनटीपीसी के प्रदूषण से मिलेगी राहत, जिप्सम से बनाएंगे सीमेंट

Fri, 14 Oct 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
NTPC
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में राख का सदुपयोग कर फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) सिस्टम से निकलने वाले जिप्सम से सीमेंट बनाने की योजना तैयार की गई है। एनटीपीसी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। टेंडर होने के बाद जिप्सम की आपूर्ति शुरू की जाएगी। ऐसा होने से प्रदूषण से राहत मिलेगी। इस कार्ययोजना को लेकर ऊर्जा मंत्रालय ने खुशी जाहिर कर कहा कि एनटीपीसी नए आयाम स्थापित करेगी।
विज्ञापन

एनटीपीसी परियोजना में 210-210 मेगावाट क्षमता की पांच व छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट विद्युत उत्पादन होता है। यूनिटों में जलने वाले कोयले से सल्फर डाई ऑक्साइड गैस निकलती है, जिससेे प्रदूषण होता है। इसे रोकने के लिए परियोजना में फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (दहन गैस निर्गंधीकरण) तकनीक अपनाई गई है। इससे सल्फर गैस को अवशोषित कर जिप्सम बनाया जा रहा है। जिप्सम को सीमेंट बनाने में इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों की मानें तो जिप्सम सीमेंट बनाने वाली कंपनियों को बेचा जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि एफजीडी सिस्टम से निकाली जा रही जिप्सम का इस्तेमाल सीमेंट बनाने में करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना की राख प्रयागराज फाफामऊ बाईपास, कानपुर प्रयागराज हाईवे, लखनऊ रिंग रोड, रायबरेली रिंग रोड व उन्नाव-लालगंज रोड निर्माण में हो रहा है। बताया कि यह सिस्टम अभी शुरू हुआ है, इसलिए बताना मुश्किल होगा कि रोजाना कितनी जिप्सम निकलेगी। सहायक जनसंपर्क अधिकारी आज्ञा शरण सिंह ने बताया कि एनटीपीसी में प्रतिमाह 500 मीट्रिक टन जिप्सम तैयार हो रहा है, योजना मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed