फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now children will get fruits on the last Thursday of the month

अब महीने के आखिरी गुरुवार को भी बच्चों को मिलेगा फल

Sat, 20 Jul 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now children will get fruits on the last Thursday of the month
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ ही हफ्ते में एक दिन मौसमी फल भी खाने को मिलता था, लेकिन अब इस सुविधा में एक दिन का इजाफा और किया गया है। यानी कि पहले की तरह हर हफ्ते सोमवार को तो फल खाने को मिलेगा ही, हर महीने के अंतिम बृहस्पतिवार को भी मौसमी फल का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

यह व्यवस्था इसी महीने से लागू की जाएगी। एमडीएम प्राधिकरण के निदेशक विजय किरण आनंद का निर्देश मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने भी शुक्रवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। बीएसए ने सभी बीईओ से कहा है कि एमडीएम प्राधिकरण के निर्देशों का अनुपालन इसी महीने से सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

हर हफ्ते नियमित फल वितरण करने के साथ ही इस महीने के अंतिम गुरुवार को भी बच्चों में फल का वितरण कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एमडीएम के रूप में पोषक तत्व उपलब्ध कराया जाता है। इसमें भोजन के साथ ही हफ्ते में एक दिन मौसमी और ताजे फल देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को मिलने वाले फल की दर प्रति छात्र चार रुपये निर्धारित है। अगर माह के अंतिम गुरुवार को अवकाश होता है तो उसके अगले शिक्षण दिवस में फल वितरण किया जाएगा। बच्चों को कटे-फटे, सड़े-गले फल, पपीता, खरबूजा, तरबूज आदि कतई नहीं बांटा जाएगा। फल वितरण के समय विद्यालय प्रबंध समिति और मां समूह के सदस्य भी उपस्थित रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed