{"_id":"5ed94f408ebc3e907149c977","slug":"now-13-lakh-poor-people-can-be-treated-for-corona-in-private-hospitals-raibaraily-news-lko524499979","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज करा सकेंगे 13 लाख गरीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज करा सकेंगे 13 लाख गरीब
विज्ञापन
रायबरेली। आयुष्मान भारत योजना से जुड़े करीब 13 लाख लोग कोरोना संक्रमित होने पर निजी अस्पतालों में भी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इसके लिए संचालित आयुष्मान भारत योजना में इलाज के लिए दरों की घोषणा कर दी है।
योजना से जुड़े अस्पतालों में गरीबों को इस सुविधा का मुफ्त लाभ मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा है। योजना से जुड़े अस्पतालों में गरीब इस योजना का लाभ पा सकते हैं।
जिले में लौट रहे प्रवासी जो आयुष्मान भारत योजना के कार्डधारक हैं, उनके लिए शासन स्तर से उपचार के लिए दरों का निर्धारण कर दिया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह के निर्देश पर सीएमओ ने प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन
तय दर से प्रतिदिन के हिसाब से संबंधित केंद्र पर ही भुगतान किया जाएगा। जिले में जिन चिकित्सालयों में कोरोना के मरीज भर्ती होंगे, उनमें आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का उपचार तय दर पर किया जाएगा। उन्हीं का उपचार किया जाएगा जो गोल्डन कार्डधारक हैं। यदि कार्ड नहीं बना है तो तत्काल गोल्डन कार्ड बनेगा।
जनरल वार्ड (आइसोलेशन) में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रति बेड प्रति दिन 1800 रुपये, हाईडिपेंसी यूनिट (आइसोलेशन) में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रतिदिन 2700 रुपये, आईसीयू (वेटींलेटर रहित) में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रतिदिन 3600 रुपये एवं आईसीयू (वेंटीलेटर सहित) में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रतिदिन 4500 रुपये उपचार पर खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 73 लोग मिले हैं। इसमें 58 मरीज ठीक हो चुके हैं। 14 एक्टिव मरीज हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए दरें तय हो गई हैं। योजना से जुड़े अस्पतालों में भी गरीब संक्रमित होने पर मुफ्त इलाज करा सकते हैं।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ