{"_id":"6286866e4211fa71a12a18b2","slug":"notice-raibaraily-news-lko6313563149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो साल से डीडीओ का नोटिस दबाए बैठा वीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो साल से डीडीओ का नोटिस दबाए बैठा वीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गांवों में तैनात सचिवों ने मनमानी की सारी हदें पार कर दी हैं। रोहनियां ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने तो जिला विकास अधिकारी की नोटिस का जवाब दो साल बाद भी नहीं दिया है। 1,91,267 रुपये के खेल में फंसे सचिव के खिलाफ अब कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। डीडीओ ने कारण बताओ नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विधायक डॉ. मनोज पांडेय की शिकायत के बाद वर्ष 2020 में रोहनियां ब्लॉक की ग्राम पंचायत इटौरा बुजुर्ग में विकास कार्यों में मनमानी की जांच जिला कृषि अधिकारी की टीम को दी गई थी। जांच में ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग कार्य और हैंडपंपों के मरम्मत के काम में 1,91,267 रुपये का खेल पकड़ा गया था।
जिला कृषि अधिकारी की टीम ने 14 अगस्त 2020 को अपनी जांच रिपोर्ट दी थी। डीडीओ ने 17 अगस्त 2020 को ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम सिंह को कारण बताओ नोटिस दी थी, लेकिन वीडीओ ने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
डीडीओ एसएन चौरसिया ने वीडीओ को कारण बताओ नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।