{"_id":"4358c21b2e3e38a929d6541e2f662dab","slug":"notice-issue-to-birla-factory-for-pullution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण्ा फैलाने पर बिरला फैक्ट्री को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण्ा फैलाने पर बिरला फैक्ट्री को नोटिस
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियापुर में आवासीय क्षेत्र के पास बिरला सीमेंट फैक्ट्री द्वारा क्लिंकर उतारने से प्रदूषण फैल रहा है। इलाकाई लोगों ने कई बार इसका विरोध भी जताया, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिरला सीमेंट फैक्ट्री को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। दरियापुर रेलवे साइडिंग में पिछले कई सालों से क्लिंकर (भट्ठी की राख) उतारा जा रहा है।
इसे जेेसीबी से ट्रकों में लोड किया जाता है। इससे क्लिंकर हवा के साथ आसपास फैल जाता है। इससे रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार है।
विज्ञापन
बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि नियमत: बिरला सीमेंट फैक्ट्री को क्लिंकर उतारने के लिए आबादी से दूर अपनी साइडिंग बनवानी चाहिए। साइडिंग चारों ओर से बंद होनी चाहिए, जिससे क्लिंकर उड़ने न पाए।
साथ ही समय-समय पर पानी का छिड़काव भी होना चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है। इस पर बिरला सीमेंट फैक्ट्री को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।