फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nine thieves of interstate gang arrested

Raebareli News: अंतरराज्यीय गिरोह के नौ टप्पेबाज गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 03 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nine thieves of interstate gang arrested
रायबरेली में शुक्रवार को आरोपियों के पास से बरामद सामान। -स्रोत : पुलिस विभाग
रायबरेली। जेवर साफ करने के बहाने से घर की महिलाओं से टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्यों को एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 40 हजार की नकदी, तीन बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 810 ग्राम केमिकल और पीली धातु के दो टुकड़े बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी बिहार और झारखंड के हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार निवासी फैय्याज अहमद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल को दो लोग घर के बाहर आए और उनकी भाभी और मां से जेवर की सफाई केमिकल से करने की बात कही। भाभी की अंगूठी को साफ किया। इसके बाद उनकी मां ने घर के अन्य जेवर भी साफ करने के लिए युवकों को दे दिए।
विज्ञापन


इसी बीच युवकों ने पानी पीने की बात कही तो उनकी मां पानी लेने अंदर गईं। मां के घर अंदर जाते ही युवक सारा जेवर लेकर भाग गए। इसी तरह 24 अप्रैल को लालगंज निवासी उपासना पटेल के जेवर भी युवक केमिकल से साफ करने के बहाने लेकर भाग गए। दोनों मामलों की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई और एसपी के निर्देश पर एसओजी और पुलिस को आरोपियों की धरपकड़ में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने गैंग के नौ सदस्यों को ऊंचाहार के पंचशील खेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग के सदस्य घर-घर जाकर केमिकल से जेवर साफ करने की बात करते थे और महिलाओं को झांसा देकर जेवर पार कर देते थे।

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि गैंग के सदस्य उन घरों को निशाना बनाते थे जिनमें महिलाएं होती थीं। पहले से ही जान लिया जाता था कि महिलाएं घर में किस समय रहती हैं और उसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता था।



पकड़े गए ये आरोपी
आरोपियों में जमुनिया थाना परवंता जिला भागलपुर बिहार निवासी गुलशन कुमार, रसूलपुर दहला थाना साहेबगंज झारखंड निवासी अमित वर्मा, जदिया जिला शिपोल बिहार निवासी मन्नु कुमार, शमली थाना कुरसेला जिला कटिहार बिहार निवासी गीत कुमार, नौगछिया जिला भागलपुर बिहार निवासी सुमित कुमार, मुंगेर थाना कासिमबाजार जिला मुंगेर बिहार निवासी सावन कुमार, फौजदारी बाजार थाना कासिमबाजार जिला मुंगेर बिहार निवासी सिद्धार्थ कुमार, जमुनिहा थाना परवंता जिला भागलपुर निवासी राजहंस और कैपरगंज रायबरेली निवासी शुभम माली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed