{"_id":"6aaaf08a7d6f0c444e094594","slug":"nine-participants-selected-for-the-divisional-yoga-competition-raebareli-news-c-101-1-slko1034-167612-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मंडलीय योगासन के लिए नौ प्रतिभागी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मंडलीय योगासन के लिए नौ प्रतिभागी चयनित
Thu, 17 Sep 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ प्रतिभागियों का चयन मंडलीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ। चयनित प्रतिभागी अगले सप्ताह सीतापुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों में अंडर-14 बालक (ट्रेडिशनल योग) में आर्यन, अंडर-17 बालक (ट्रेडिशनल योग) में आशीष कुमार एवं शिवम, अंडर-19 बालक (ट्रेडिशनल योग) में सुरेंद्र कुमार, अंडर-17 बालिका (ट्रेडिशनल योग) में आफरीन बानो एवं अंशिका सिंह, अंडर-17 बालिका (रिदमिक योग) में आफरीन बानो, अंडर-17 बालिका (आर्टिस्टिक सोलो) में पायल और अंडर-19 बालिका (ट्रेडिशनल योग) में गुंजन तिवारी एवं अल्पना शामिल हैं। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी सीतापुर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजन में प्रमोद कुमार, कल्पना कुमारी, रंजीत कुमार, मंजूरुल हक, मोहम्मद अनीस, अमिता सिंह आदि ने सहयोग किया।