{"_id":"5e1a0c758ebc3e87f253a8ad","slug":"new-rail-track-raibaraily-news-lko502558166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी के लिए अरखा स्टेशन से बिछेगा नया ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी के लिए अरखा स्टेशन से बिछेगा नया ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। रायबरेली-प्रयाग रेल लाइन पर अरखा स्टेशन से एनटीपीसी को जाने के लिए रेल ट्रैक बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे के कई बड़े अधिकारी निरीक्षण भी कर चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां पर रेल लाइनों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।
अरखा रेलवे स्टेशन से ऊंचाहार एनटीपीसी को जाने के लिए पहले से 12 रेल लाइनें बिछी हुई हैं जिससे कोयला लेकर आने वाली मालगाड़ियों का आवागमन होता रहता है। यह मालगाड़ी कोयले की आपूर्ति लेकर एनटीपीसी के कोल हैंडलिंग प्लांट जाती हैं जहां पर दो बैगन ट्रिपलर बने हुए हैं।
इन पर कोयले की अनलोडिंग की जाती है लेकिन अब संयंत्र क्षेत्र के अंदर दो और बैगन ट्रिपलर का निर्माण एनटीपीसी करा रही है। इसके लिए अतिरिक्त रेल लाइनों की जरूरत पड़ेगी। यानी कि 12 नई रेल लाइनें बिछने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नई रेल लाइन बिछाने के लिए रेलवे ने सर्वेक्षण कार्य पूरा करा लिया है। एनटीपीसी को नई रेल लाइन के लिए अलग से जमीन अधिग्रहण नहीं करना होगा क्योंकि यहां पर पहले से ही भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया था। नई लाइन बिछने के बाद अरखा से एनटीपीसी के बीच 24 ट्रैक हो जाएंगे।
ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक राम सुमेर यादव ने बताया कि अरखा से एनटीपीसी के लिए अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने की कवायद चल रही है। जल्दी ही काम शुरू होने की उम्मीद है।