{"_id":"63dffb50dff4f834425c420c","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-77395-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: परीक्षा के लिए ओएमआर शीट का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: परीक्षा के लिए ओएमआर शीट का वितरण शुरू
Mon, 06 Feb 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आते देख तैयारियों में तेजी दिखने लगी है। यही वजह है कि रविवार को छुट्टी के बावजूद कार्यालय खुला रहा और परीक्षा की तैयारियों में लगे कर्मचारियों के साथ ही परीक्षा केंद्रों से आए लोगों का मजमा लगा रहा। यूपी बोर्ड से उपलब्ध कराए गए ओएमआर शीट समेत अन्य अभिलेख परीक्षा केंद्रों को बांटना शुरू कर दिया गया है।
बोर्ड परीक्षा में पहली बार हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए हर विषय में 20 अंकों के सवाल ओएमआर शीट पर हल करने होंगे। इसीलिए सभी परीक्षा केंद्रों के लिए ओएमआर शीट के पैकेट आए हैं। इसके अलावा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, नामावली, उपस्थिति प्रपत्र, डेस्क स्लिप समेत परीक्षा संबंधी अन्य जरूरी अभिलेखों के पैकेट भी आए हैं। ओएमआर शीट और समस्त अभिलेखों के पैकेट डीआईओएस कार्यालय से वितरित किए जाने शुरू करा दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक होंगी, जिसमें 76767 परीक्षार्थी 118 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि परीक्षा की तैयारियां तेजी से पूरी कराई जा रही हैं। ओएमआर शीट समेत अन्य अभिलेख परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सादी कॉपियों का वितरण चल रहा है।
परीक्षार्थियों की संख्या
हाईस्कूल- 41996 (21626 बालक, 20370 बालिकाएं)
इंटरमीडिएट- 34771 (17870 बालक, 16901 बालिकाएं)
कक्ष निरीक्षकों की हो रही तैनाती
परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों के रूप में तैनात होने वाली शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने का सिलसिला चल रहा है। अभी माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। किस शिक्षक को किस परीक्षा केंद्र में भेजा जाना है, इसका खाका तैयार करके तैनाती आदेश तैयार किए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षकों की सूची ब्लाक क्षेत्रवार परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज परिसर में बने हाईटेक कंट्रोल रूम से सभी 118 परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट किया जा चुका है, जिनकी 24 घंटे आनलाइन निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम में शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, जिससे पल-पल की गतिविधि पता चल सके। डीआईओएस कार्यालय में भी बने कंट्रोल रूम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।
अभी डेढ़ लाख कॉपियां आनी बाकी
बोर्ड परीक्षा के लिए पांच लाख कॉपियों की जरूरत है। अभी तक साढ़े तीन लाख कॉपियां आई हैं, जिनका वितरण किया जा रहा है। अब तक 70 परीक्षा केंद्रों को औसतन 25 फीसदी कॉपियां दी जा चुकी हैं। इस बार चार रंगों में क्रमांक वाली कॉपियां आई हैं, जिससे परीक्षा केंद्रों से आए लोग कॉपियां लेने के बाद उनका मिलान करते हैं। इससे डीआईओएस कार्यालय में पूरा दिन जमावड़ा लगा रहता है।