फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

आपसी विवाद में सिर पर बाट मारकर बड़े भाई को मार डाला

Thu, 27 Oct 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
murder
बछरावां (रायबरेली)। आपसी विवाद में दो संगे भाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान छोटे भाई ने माप तौल में इस्तेमाल होने वाले लोहे के बाट से बड़े भाई पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इस हमले में किराना की दुकान चलाने वाले बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुई हत्या की इस सनसनीखेज घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बछरावां के हसनपुर गांव निवासी गोपीचंद्र गुप्ता (48) गांव में ही घर के नीचे किराना की दुकान चलाता था। बुधवार सुबह गोपीचंद्र दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई महराजदीन बीड़ी लेने के लिए दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई ने दुकान पर माप तौल में इस्तेमाल आने वाला लोहे का दो किलो का बाट उठाकर बड़े भाई के सिर पर जोर से हमला कर दिया। इससे गोपीचंद्र का सिर फट गया। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार हत्या का आरोपी छोटा भाई महराजदीन बाल्यावस्था से ही दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। जब वह नाबालिग था, तभी दिल्ली में भी उसने एक मजदूर साथी की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे 12 वर्ष की सजा भी हुई थी। सजा काटने के बाद वह वापस गांव में आकर रहने लगा था जबकि उसकी पत्नी व बच्चे दिल्ली में ही रहते हैं।
छोटे भाई के हमले से हुई गोपीचंद्र की मौत से पुत्र संतराम (21) व पुत्री सरिता (19) के सिर से पिता का साया छिन गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी महराजदीन को हरदोई और महराजगंज के बीच से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी महराजदीन मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई अफगानिस्तान से आया था। वह बाबर, मो. गौरी के खानदान का था। उसका नाम गोपीचंद्र नहीं, बल्कि गयासुद्दीन था। मैं उसका भाई नहीं हूं।

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की सिर पर बांट मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना स्थल की गहन जांच की। पूछतांछ में हत्या का आरोपी छोटा भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया है। उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हो रही है।
आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed