{"_id":"62814d053503790ac82ffe4e","slug":"murder-raibaraily-news-lko63075734","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज मोबाइल तोड़ने पर मां का किया था बेरहमी से कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज मोबाइल तोड़ने पर मां का किया था बेरहमी से कत्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी (रायबरेली)। महज एक मोबाइल के लिए ही बेटी में अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने छह दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले का रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी सौतेली बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सरेनी थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव की रहने वाली नन्हकेई (40) की नौ मई को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
पहले कयास लगाया जा रहा था कि पैसे के लेनदेन के मामले में उसके पति भोला यादव के मित्र व राजमिस्त्री मनीष प्रजापति ने उसकी हत्या की है, लेकिन सीओ लालगंज महिपाल पाठक, थानेदार इंद्रपाल सिंह की जांच में ही कुछ और ही कहानी निकलकर सामने आई।
एसपी ने बताया कि मृतका की बेटी के साथ उसी की क्लास में पढ़ रहे साथियों से मोबाइल में बात करना उसे अच्छा नहीं लग रहा था। इस पर मृतका एवं सौतेली मां ने बेटी का मोबाइल तोड़ दिया था।
विज्ञापन
घटना वाले दिन भी मोबाइल तोड़ने को लेकर मां और बेटी से छत पर विवाद हुआ था। इस दौरान किशोरी ने मां को धक्का दे दिया था। इससे वह नीचे फर्श पर गिर कर बेहोश हो गई थी। इसके बाद किशोरी नीचे उतरकर आई और सिलबट्टे से मां का सिर कुचला और फिर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। आरोपी बेटी को पकड़ लिया गया है।