फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

चचेरे देवर ने भाभी की गला दबाकर की हत्या

Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
murder
रायबरेली। शहर के चंदापुर कोठी सुपर मार्केट निवासी एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे देवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

भदोखर के मोनाई पोस्ट गोंदवारा गांव निवासी गायत्री देवी (35) के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। चंदापुर कोठी सुपर मार्केट में वह किराए का कमरा लेकर अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन

परिवार चलाने के लिए वह शहर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में ड्यूटी भी करती थी। बताते हैं कि चचेरा देवर भी गायत्री के पास ही रहता था। गुरुवार रात गायत्री और चचेरे देवर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर देवर ने भाभी का पहले गला दबाया और फिर पीटकर मरणासन्न कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि गला दबाने के बाद आरोपी देवर अरविंद कुमार उर्फ पुतानी महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने पहुंचकर पड़ताल की। मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर महिला की हत्या की घटना पर नाराजगी जताई।
कोतवाल ने बताया कि ससुर राज नारायण द्विवेदी की तहरीर पर भदोखर थाना क्षेत्र के मोनाई पोस्ट गोंदवारा गांव के रहने वाले चचेरे देवर अरविंद कुमार उर्फ पुतानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर महिला की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी चचेरे देवर की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
बच्चों ने खोल दी चचेरे चाचा की करतूूत
मृतका के बच्चों ने पूरे घटनाक्रम की पोल खोल दी तो हड़कंप मच गया। पहले इस मामले को संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन बेटी साक्षी ने मीडिया के सामने बताया कि चचेरे चाचा ने ही उसकी मां की गला घोंटकर हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और शव का पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि भी हो गई। महिला की मौत के बाद बच्चे गुमसुम हैं और सवाल उठ रहे हैं कि अब उनका लालन पोषण कौन करेगा। कोतवाल का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed