फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother-in-law's death in the shock of daughter death

बहू की मौत, गम में सास की भी सांसें थमी

Tue, 10 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 10 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law's death in the shock of daughter death
मौत - फोटो : file Photo
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गुलरिहा में एक माह पहले झुलसी महिला की सोमवार रात मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर सदमे से उसकी सास बेहोश हो गई और कुछ घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो मौत की घटना से लोग सदमे में डूब गया।
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों के शवों का अंतिम संस्कार गोकना गंगाघाट पर किया गया। गुलरिहा मजरे सवैयाधनी निवासी फूलचंद्र की पत्नी केतकी (27) एक महीने पहले घर पर सो रही थी। इसी दौरान जलता चिराग उसके शरीर पर गिर गया था।
विज्ञापन


लपटों से वह झुलस गई थी। जिला चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की शाम केतकी की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बहू की मौत की खबर से बीमार चल रही सास फूलकली (55) बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में फूलकली ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में सास-बहू की मौत हो जाने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गांव वालों की भीड़ फूलचंद्र के दरवाजे पर लग गई। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि घटना की सूचना थाने पर नहीं दी गई है। मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed