{"_id":"6909044ec40d6524c30b8041","slug":"mother-and-sons-funeral-procession-came-out-together-raebareli-news-c-101-1-slp1006-144097-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एक साथ निकली मां-बेटे की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एक साथ निकली मां-बेटे की अर्थी
Tue, 04 Nov 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद। छतोह-गांधी नगर मार्ग पर रविवार सुबह कंबाइन मशीन से बाइक के टकराने से मां व बेटे की मौके पर मौत हो गई थी। पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार को ओलीपुर मजरे संडहा गांव में मां और बेटे की एक साथ अर्थी उठी, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। चारों ओर सिर्फ सिसकियां और हर किसी की आखों में आंसू दिखाई दे रहे थे।
रविवार को हुए सड़क हादसे में गांव के शेषपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका बेटा नीलेश (14) और पत्नी निर्मला (40) की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक बाइक पर सवार होकर तीनों रिश्तेदारी में जा रहे थे। मां-बेटे की मौत से परिवार के लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गांव के बाहर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी पवन सोनकर ने बताया कि हादसे में शामिल कंबाइन मशीन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।