{"_id":"62dee6fcd4329e484f038441","slug":"mother-and-daughter-die-in-truck-collision-raibaraily-news-lko6411466145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत, गृहस्थी का सामान लेकर घर लौट रही थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत, गृहस्थी का सामान लेकर घर लौट रही थीं
Tue, 26 Jul 2022 11:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:45 AM IST
सार
गृहस्थी का सामान लेकर घर वापस लौट रहीं मां-बेटी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गईं। हादसा मिल एरिया थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
हादसे में मृत मां-बेटी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मां बेटी की मौत हो गई।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित सेंट पीटर स्कूल के पास रहने वाले योगेश सिंह अलीगढ़ में इंजीनियर हैं। सोमवार की रात उनकी पत्नी शालिनी (45) और उनकी बेटी इशिता (22) शहर से गृहस्थी का सामान लेकर स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी।
घर से कुछ दूर पहले ही लखनऊ की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मां बेटी की मौत हो गई। थानेदार रेखा सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से मां बेटी की जान गई है। इशिता एमबीबीएस की तैयारी कर रही थी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।