फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   moharram

अलम के जुलूस में मातम, कर्बला के शहीदों का जिक्र

Sat, 07 Sep 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
moharram
रायबरेली। मोहर्रम पर शुक्रवार की रात अलम का जुलूस निकाला गया तो शनिवार को भी रोज की तरह इमामबाड़ों में मजलिसों का दौर चलता रहा। ताड़तल्ला स्थित इमामबाड़ा सरफराज हुसैन मरहूम से अंजुमन सज्जादिया की सरपरस्ती में कदीमी अलम का जुलूस अंजुमन दस्तए जैनुल एबा के मातमदारों ने निकाला।
विज्ञापन

यह जुलूस अपने निर्धारित रास्तों ताड़तल्ला, गुरुनानक नगर, पुरानी मछली बाजार चौराहा, सब्जी मंडी, कैपरगंज, खोया मंडी, कहारों का अड्डा, छोटी बाजार होता हुआ पुन: उसी इमामबाड़ा में खत्म हुआ।
विज्ञापन

जुलूस के समापन पर हुई मजलिस में मौलाना शाह अब्बास बाकरी ने कहा कि यह जुलूस मकसदे हुसैनी की कामयाबी और यजीद जैसे दहशतगर्द की शिकस्त का ऐलान है। जुलूस में जायर रिजवी, साजिद जाफरी, असद नकवी, रागिब नकवी, समर शावेज आदि ने नौहाख्वानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस का नेतृत्व मीसम नकवी ने किया। इस मौके पर शबीह हैदर, नाजिम अली, नासिर अली, शुजाअत अली, सैफ अली, फरमान, अमन, दानिश जाफरी, नकी सरवर नकवी, शमीम रिजवी, शहिद रजा, शमी अब्बास, अली अब्बास, फैयाज रायबरेलवी, अंजुम नकवी, इमरान मेहदी आदि मौजूद रहे।

सेक्रेेटी अजा नवाब अली तकी ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के अफसरों का शुक्रिया अदा किया। सातवीं मोहर्रम पर तेलियाकोट स्थित इमाम बारगाह वसी रजा मरहूम में आयोजित मजलिस में सैयद मुस्तफा रिजवी ने संबोधित किया। इमामबाड़ा मीर मुज्तबा हुसैन कजियाना में मौलाना ने हजरत कासिम की शहादत बयान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed