फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MNREGA workers will undergo face reading to stop fake attendance.

Raebareli News: मनरेगा श्रमिकों की होगी फेस रीडिंग, थमेगी फर्जी हाजिरी

Sat, 27 Sep 2025 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers will undergo face reading to stop fake attendance.
रायबरेली। मनरेगा में श्रमिकों की फर्जी हाजिरी लगाकर खेल करने पर अब रोक लगेगी। क्योंकि, कार्य स्थलों पर अब फेस रीडिंग से हाजिरी लगेगी। इसके लिए 30 सितंबर तक 2.09 लाख एक्टिव जॉबकार्ड धारकों की ई केवाईसी कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मनरेगा योजना के तहत गांवों में अधिक से अधिक श्रमिकों को 100 दिन रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान समय में जिले में 2.09 लाख एक्टिव जॉबकार्ड धारक हैं। शासन स्तर से फेस रीडिंग से हाजिरी के लिए शत प्रतिशत जॉबकार्ड धारकों की ई केवाईसी कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए आधार फेस आरडी एप भी लॉन्च किया गया है। इसी एप के माध्यम से 30 सितंबर तक शत प्रतिशत ई केवाईसी की जाएगी। इसके बाद फेस रीडिंग से हाजिरी लगने लगेगी। कार्य स्थल पर एप के माध्यम से श्रमिक की फोटो लेकर अपलोड की जाएगी। यदि ई केवाईसी नहीं कराई गई है तो श्रमिक की हाजिरी नहीं लग सकेगी। ऐसा होने पर उसे मजदूरी भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

छह माह में 101 श्रमिकों को ही मिला 100 दिन काम
जिले में इस साल मनरेगा श्रमिकों को 100 दिन काम देने में सुस्ती आई है। करीब छह माह में मात्र 101 श्रमिकों को ही 100 दिन रोजगार मिल सका। हालांकि खंड विकास अधिकारियों को अधिक से अधिक श्रमिकों को सौ दिन रोजगार देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा श्रमिकों की कार्य स्थल पर फेस रीडिंग से हाजिरी लगेगी। इसके लिए 30 सितंबर तक शत प्रतिशत जॉब कार्डधारकों की ई केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा होने के बाद फर्जी हाजिरी को रोका जा सकेगा।

प्रमोद सिंह चंद्रौल, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed