फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Minor cut, full of water on the road

माइनर कटी, सड़क पर भरा पानी

Thu, 25 Jun 2015 12:06 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
तिलोई तहसील क्षेत्र से होकर गुजरी रमई माइनर में मंगलवार की रात कटान हो गई। इससे तिलोई-पीढ़ी मार्ग पर पानी भर गया। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


यहीं नहीं कई किसानों की धान की बेड़न भी डूब गई और खाली खेतों में पानी भर गया। ग्रामीणों ने कटान को बांधने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


 सूचना देने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है।
मोहनगंज रजबहे से निकली रमई माइनर में एक सप्ताह पहले पानी छोड़ा गया।

मंगलवार को अचानक तेज पानी आने से मोहनगंज कस्बे के निकट माइनर कट गई। सुबह जब किसान खेतों की ओर गए तो चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। कई किसानों की धान की बेड़न डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान बंद नहीं की गई तो बेड़न सड़ सकती है। इलाकाई लोगों ने फावड़ा लेकर कटान बांधने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह पटरी बांध नहीं पाए।

 इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई देखने तक नहीं पहुंचा है। तिलोई-पीढ़ी मार्ग पर पानी भर जाने से पीढ़ी, चेतरा, कोटवा, रमई, बारकोट, फुरसतगंज, उतरपारा, लालगंज, नवावां, चेतरा बुजुर्ग गांव के करीब पांच हजार लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

यदि कटान बंद नहीं की गई तो सड़क कट सकती है। ऐसे में रात में आने-जाने वाले लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। यही नहीं एक घर के चारों तरफ पानी भर गया है।


रामसुख, रामचरन, गुरुदीन, फयाज, मुस्तकीम, रामकरन, रामजियावन ने बताया कि तहसील के अधिकारियों को माइनर कटने की सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

यदि पानी नहीं बांधा गया तो नजदीक के गांव मुकुन का पुरवा के घरों में पानी घुस सकता है। इस बाबत सिंचाई विभाग हैदरगढ़ के जेई एसएन ने बताया कि कटान बंधवाने के लिए कर्मचारियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed