फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mini-truck collision killed the young bike riders

मिनी ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौैंदा

Fri, 19 Aug 2016 12:17 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 19 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mini-truck collision killed the young bike riders
दुर्घटना - फोटो : getty images
कोतवाली क्षेत्र महराजगंज में बुधवार रात मिनी ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, थाना क्षेत्र हरचंदपुर व ऊंचाहार में हुये हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाये हुए थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र महराजगंज के बनियन का पुरवा मजरे कुबना निवासी माताफेर (27) बुधवार रात बाइक से कहीं जा रहा था। महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर उसे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिनी ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग निकला। लोगों ने गंभीर रूप से घायल माताफेर को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवारीजन सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार उसने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कस्बे का रहने वाला गुड्डू बाइक से शिवगढ़ जा रहा था। पाराकला गांव के पास सामने से दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। वहीं बछरावां थाना क्षेत्र के शेखपुर समोधा गांव का रहने वाला बाइक सवार बृजेश कुमार (35) अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और घायल हो गया।

इलाके के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल अरविंद कुमार का कहना है कि बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे। टक्कर मारने वाले मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्र हरचंदपुर के हिडैन गांव निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी पूनम को लेकर ससुराल अमेठी जा रहा था। डीह ब्लॉक के पास अचानक सामने आए एक साइकिल सवार से टक्कर हो गई। इससे साइकिल सवार दीपक निवासी आटी समेत तीनों घायल हो गए।

 

इसी तरह गुलूपुर रायबरेली निवासी गोली बाइक से डीह की ओर जा रहा था। डीह कस्बे के निकट गोलू बाइक अनियंत्रित होने से गिर गया। उसे सीएचसी डीह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


 

वहीं बछइयापुर निवासी राममिलन, अंकित, रंजीत एक बाइक से गंगा स्नान के लिए गोकना जा रहे थे। थाना क्षेत्र ऊंचाहार में बहेरवा चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से राम मिलन व रंजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed