फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Medicines bought from Lucknow and sold in Lucknow itself

Raebareli News: लखनऊ से खरीद कर लखनऊ ही बेची दवा

Wed, 29 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Medicines bought from Lucknow and sold in Lucknow itself
रायबरेली। जिले में कोडीनयुक्त सिरप के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग की आशंका है। शहर के कल्लू का पुरवा में संचालित दवा एजेंसी के संचालक ने लखनऊ से सिरप खरीदने के बाद लखनऊ की ही कई दुकानों पर बिक्री की है। अन्य जिलों में भी आपूर्ति के साक्ष्य जांच में मिले हैं। जिले में एजेंसी समेत दो दुकानें अब तक सील की गई हैं। एजेंसी व मेडिकल स्टोर संचालक मोबाइल बंद कर भाग गए हैं।
विज्ञापन


जिले में लंबे समय से कोडीनयुक्त सिरप का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस सिरप का उपयोग नशे के लिए किया जा रहा है। इसके बाद भी मोटी कमाई के लिए सिरप का कारोबार जारी रहा। लखनऊ में ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने अभियान चलाकर दवा एजेंसियों की जांच की थी। लखनऊ के इदिका लाइफ साइंसेज टांसपोर्ट नगर से जिले के कल्लू का पुरवा में संचालित अजय एजेंसी के संचालक ने पिछले 10 माह में करीब 1.75 लाख शीशी कोडीनयुक्त सिरप खरीदी थी।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने एजेंसी को सील कर दिया था। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद ड्रग वेयर हाउस खीरों को भी सील किया गया है। शिवगढ़ में भी एक दुकान में कार्रवाई की गई। अब तक की जांच में लखनऊ में ही सिरप बेचने के साक्ष्य मिले हैं। कई और जिले की दुकानों को एजेंसी संचालक ने सिरप बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर ने संचालकाें को नोटिस देकर जवाब मांगा है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। संचालक मोबाइल बंद करके भाग गए हैं। जल्द ही सिरप के संबंध में साक्ष्य न देने पर मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed