फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Married woman murdered after reaching in-laws house after settlement in court

Raebareli News: कोर्ट में सुलह के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता की हत्या

Sun, 23 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 23 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered after reaching in-laws house after settlement in court
सलोन कोतवाली क्षेत्र में महिला की मौत के बाद जांच करती फाॅरेंसिक व पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
सलोन (रायबरेली)। सलोन के गद्दीपुर गांव में पारिवारिक न्यायालय से विदा होकर तीन दिन पहले ससुराल पहुंची एक विवाहिता की शनिवार रात हत्या कर दी गई। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता की पहले हत्या की गई और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया। बेटी के शरीर पर जले के निशान पाए गए है। आशंका है कि बेटी को करंट भी लगाया गया। मामले में पति समेत 10 लोगों पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


डलमऊ के मालियापुर मुराईबाग निवासी दिनेश कुमार के मुताबिक उनकी बहन काजल वर्मा (23) की शादी 30 मई 2023 को सलोन के गद्दीपुर निवासी राम कुमार वर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बहन को प्रताड़ित करने लगा था। ससुराल वाले दहेज में पांच लाख की नकदी और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। इस पर पारिवारिक न्यायालय रायबरेली में दहेज का मुकदमा चल रहा था।
विज्ञापन


19 मार्च को न्यायालय के आदेश पर बहन ससुराल गई थी। शनिवार सुबह आठ बजे ससुराल पक्ष की तरफ से सूचना दी गई कि उनकी बहन की हालत खराब है। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मौके पर पहुंचा तो उनकी बहन की मौत हो चुकी थी। भाई के मुताबिक ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि उनकी बहन का शव घर में फंदे से लटकता पाया गया था। ससुराल वालों ने ही हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विवाहिता की मौत की सूचना पर सीओ सलोन प्रदीप कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। सीओ के मुताबिक विवाहिता का शव फंदे से लटकता पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही विवाहिता की मौत की सही वजह सामने आएगी। भाई की तहरीर पर पति रामकुमार, ससुर आजाद वर्मा के अलावा अशोक कुमार, लवकुश, राहुल, रामकुमार समेत 10 के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई है।



जानता ऐसा हो जाएगा, तो बेटी को न भेजता
बेटी की मौत की खबर पर ससुराल पहुंचे पिता गुरुदीन के आंसू नहीं थम रहे थे। रह-रहकर रो पड़ते हैं। पछताने लगते कि उन्होंने बेटी को ससुराल क्यों भेज दिया था। वह नहीं जानते थे कि बेटी के साथ ऐसा हो जाएगा, वरना बेटी को ससुराल न भेजते। पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाई दिनेश भी गमगीन दिखे और घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed