फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft at farmer's house; jewelry and cash worth five lakh rupees missing

Raebareli News: किसान के घर चोरी, पांच लाख के जेवरात व नकदी गायब

Wed, 23 Sep 2026 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Theft at farmer's house; jewelry and cash worth five lakh rupees missing
जगतपुर थाना क्षेत्र के कुतुपुर मजरे अलावलपुर गांव में चोरी की घटना के बाद बक्सा का बिखरा पड़ा स
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के कुतुपुर मजरे अलावलपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने किसान बैजनाथ पटेल के घर को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर मकान के पिछवाड़े से घर में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर तीन बक्सों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद उनमें रखे जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों की जांच करने पर जेवरात व नकदी गायब मिली। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


इससे पहले 19 सितंबर की रात मायमऊ मजरे टिक्ठामुसल्लेपुर गांव में भी चोरों ने दो घरों से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। दो दिन में दूसरी बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed