{"_id":"6ab2da360ee88bbbb908000f","slug":"dangal-kesari-emerges-formidable-after-defeating-shera-raebareli-news-c-101-1-slko1032-168126-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शेरा को हराकर लोहा बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शेरा को हराकर लोहा बने दंगल केसरी
Wed, 23 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
छतोह ब्लॉक क्षेत्र के कुंवरमऊ गांव में आयोजित दंगल में दांव-पेंच आजमाते पहलवान। छतोह ब्लॉक क्षे
नसीराबाद। छतोह के कुंवरमऊ गांव स्थित बासु बाबा बाजार में मंगलवार को आयोजित दंगल एवं मेले में कई जिलों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। छतोह के पूर्व प्रमुख नरेंद्र बहादुर सिंह ने दंगल का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में रायबरेली के सावन ने सुल्तानपुर के अब्दुल को, बछरावां के चंदन सिंह ने प्रतापगढ़ के शिवम को, रोखा के शाहरुख ने आलमपुर के साबिर को और कुंवरमऊ के संदीप ने सुल्तानपुर के सुनील को पराजित किया। दंगल का फाइनल मुकाबला अयोध्या हनुमानगढ़ी के लोहा और रायबरेली के शेरा के बीच हुआ। करीब 15 मिनट तक चले मुकाबले में लोहा ने शेरा को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया।
दंगल में रेफरी की भूमिका राजाराम यादव और नन्हे सिंह ने निभाई। जबकि संचालन जंग बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अक्षयवर सिंह, राजेश सिंह, बिरला तिवारी, महेंद्र सिंह, अवधेश यादव, राजा यादव, कप्तान सिंह, विवेक सिंह, रणजय सिंह, अभय सिंह व सुमित विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।