{"_id":"6ab2d89a4ac0dd3cd7029d70","slug":"bring-six-thousand-get-a-bill-worth-one-lakh-made-for-15000-raebareli-news-c-101-1-slko1032-168071-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छह हजार लाओ... एक लाख का बिल 15 हजार में बनवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छह हजार लाओ... एक लाख का बिल 15 हजार में बनवाओ
विज्ञापन
रायबरेली। बिजली बिल संशोधन के नाम पर धन मांगने का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पावर कॉर्पोरेशन में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में मीटर रीडर और एक कर्मचारी के बीच एक लाख रुपये से अधिक के बिजली बिल को 15 हजार रुपये कराने के बदले छह हजार रुपये लेने की बात होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती।
बताया जा रहा है कि मामला त्रिपुला उपखंड से जुड़ा है। हरदासपुर की एक महिला उपभोक्ता का बिजली बिल 1.28 लाख रुपये आ गया था। आरोप है कि बिल में संशोधन कराने के लिए मीटर रीडर ने एक कर्मचारी से संपर्क किया, जहां छह हजार रुपये लेकर बिल 15 हजार रुपये करने की बात हुई।
सूत्रों के अनुसार उपभोक्ताओं के बिलों में संशोधन उपखंड अधिकारी की आईडी से किया जाता है। ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उपखंड अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।