{"_id":"69c585e733ca4be68e0d40e1","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-raebareli-news-c-101-1-slko1031-153940-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सरेनी। बसवानखेड़ा मजरे मुरारमऊ गांव की सोनम (24) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर सोनम की हत्या की गई है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। विवाहिता की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के हाता सुमेरपुर गांव निवासी रामसजीवन के मुताबिक बेटी सोनम की शादी पांच साल पहले सरेनी थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा गांव निवासी अनुज के साथ की थी। शादी के एक साल तक तक सबकुछ ठीकठाक रहा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग बेटी से दहेज में 50 हजार रुपये की डिमांड करने लगे। दहेज नहीं दिया तो बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद भी बेटी ससुराल में रहती थी। दोपहर करीब 12 बजे दामाद का फोन आया कि सोनम की तबीयत खराब है। घर चले आओ। ससुराल पहुंचा तो बेटी की मौत हो चुकी थी। आशंका है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या कर दी। पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर भी दी है।
सरेनी थाना प्रभारी रमेशचंद्र यादव का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत की बात सामने आई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विवाहिता की मौत की सही वजह सामने आएगी। तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।