फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Marriage burned for dowry

दहेज की खातिर विवाहिता को जलाकर मार डाला

Sun, 28 May 2017 12:45 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 28 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Marriage burned for dowry
भिड़े कई वाहन - फोटो : अमर उजाला
सरेनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता को जलाकर मार दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के केतौली गांव की रहने वाली नीलम (25) की शादी दो साल पहले सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे मुन्नू मजरे रामपुर कला गांव निवासी अनिल यादव के साथ हुई थी। रात में आग की चपेट में आकर नीलम गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सुबह बेटी की मौत की सूचना पर मृतका का पिता रामदेव ससुराल पहुंचा और घटना की बाबत जानकारी की।  इसके बाद थाने पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दहेज की खातिर परेशान किया जाता था। इसी वजह से उसे जलाकर मार दिया गया। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि नीलम ने स्वयं आग लगाकर जान दी है।


थानेदार अरुण सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति अनिल यादव, ससुर राम अधार, सास रामरती, जेठ सुरेश कुमार, जेठानी विनीता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed