{"_id":"629ceba96c5fab179c36b2d1","slug":"making-new-look-of-police-station-raibaraily-news-lko633835052","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगी तस्वीर, थाना अब नहीं दिखेगा कबाड़खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगी तस्वीर, थाना अब नहीं दिखेगा कबाड़खाना
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली में खड़े वाहन। (फाइल फोटो)।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। थाना परिसर में लगे कबाड़ से जल्द निजात मिलेगी। वजह थानों की तस्वीर बदलने के लिए अब माल मुकदमे से संबंधित वाहनों को एक ही स्थान पर रखा जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
दरअसल, माल मुकदमे से संबंधित वाहनों का निस्तारण जल्द नहीं हो पाता है। ऐसे में वाहन थाने में रखे-रखे कबाड़ हो जाते हैं। इससे थाना परिसर की साफ-सफाई भी ठीक तरीके से नहीं होती।
वाहनों में धूल और मिट्टी जम जाती है। इससे थाना परिसर का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाता। ऐेसे में पुलिस विभाग की तरफ से एक तय स्थान को चिह्नित करके उसी में 19 थानों के माल मुकदमे से संबंधित वाहन रखने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग को चार बीघा जमीन की जरूरत है। भदोखर थाना क्षेत्र के भुएमऊ के पास अफसरों ने पहुंचकर जमीन देखी थी, लेकिन वह जमीन ठीक नहीं थी। ऐसे में हरचंदपुर, लालगंज, ऊंचाहार, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही है।
वाहनों की कराई जाएगी सुरक्षा
जमीन की तलाश पूरी होने के बाद जिस स्थान पर वाहन रखे जाएंगे, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी। इसके लिए सिपाहियों के अलावा होमगार्ड या फिर पीआरडी जवान तैनात किए जाने की योजना है।
अफसर बताते हैं कि हर थाने के माल मुकदमे से संबंधित वाहन अलग-अलग खड़े किए जाएंगे, ताकि मुकदमे का निस्तारण होने पर वाहनों को चिह्नित करने में आसानी हो सके। मई में एडीजी बृजभूषण ने जिले का दौरा करके माल निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया था। सदर कोतवाली में वाहनों पर जमी मिट्टी की परत को देखकर नाराजगी जताई थी।
थानों का हो सकेगा सौंदर्यीकरण
जिले के 19 थानों के माल मुकदमे से संबंधित वाहनों को एक स्थान पर रखने के लिए करीब चार बीघा जमीन को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसा होने से थानों का सौंदर्यीकरण हो सकेगा। अब जिले के सभी थानों से 200 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया कराई जा चुकी है। माल मुकदमे से संबंधित वाहनों के निस्तारण में देरी होती है। इसलिए उन्हें एक स्थान पर रखवाया जाएगा। वाहनों की देखरेख के लिए गार्ड की तैनाती भी कराई जाएगी।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक