{"_id":"60e5df1d8ebc3ee9b036dccd","slug":"looted-raibaraily-news-lko5859090196","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच की अधिकारी बन महिलाओं ने सर्राफ के घर में बोला धावा, परिवार ने पुलिस को फोन किया तो दोनों भागीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच की अधिकारी बन महिलाओं ने सर्राफ के घर में बोला धावा, परिवार ने पुलिस को फोन किया तो दोनों भागीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के पूरे देवी मोहल्ला निवासी एक सराफ के घर में मंगलवार शाम दो महिलाएं खुद को क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर बताकर घुस गईं। इसी बीच परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी तो दोनों महिलाएं वहां से भाग खड़ी हुई। वीडियो फुटेज के आधार पर कस्बे की दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पूरे देवी मोहल्ला निवासी पीड़ित सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि देर शाम करीब 7:30 बजे दो बाइक सवार महिलाओं ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दोनों महिलाओं ने अपना मुंह ढक रखा था।
उन्होंने अपना परिचय क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर के रूप में दिया। घर के एक-एक सदस्य के विषय में जानकारी लेनी शुरू कर दी। महिलाओं के इस बर्ताव से घर के लोग खौफजदा हो गए।
विज्ञापन
शक होने पर सराफ ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच महिलाओं ने बताया कि वे कस्बे के कई सराफा व्यापारियों कार में जाकर जरूरी पूछताछ कर रही हैं।
आशंका होने पर पीड़ित ने जैसे ही सूचना पुलिस को दी तो थोड़ी देर बाद महिलाएं वहां से भाग खड़ी हुईं। सराफा व्यापारी ने घटना के बाबत तहरीर पुलिस को दी है। वीडियो क्लिप भी पुलिस को दिखाया।
जिसके आधार पर पुलिस ने तहकीकात की तो कस्बे के तिकोना पार्क मोहल्ले की रहने वाली दोनों महिलाओं को पकड़कर कोतवाली ले कर आई। उनसे सघन पूछताछ की जा रही है।