{"_id":"60e5de798ebc3edbd008d27b","slug":"loot-raibaraily-news-lko5859093152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर युवक के खाते से 10 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर युवक के खाते से 10 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एटीएम से रुपये निकालने गए युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते 10 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात दो उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है।
पूरे डम्मर मजरे भीख गांव निवासी हरिश्चंद विश्वकर्मा जगतपुर कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वह एटीएम मशीन से रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रुपये नहीं निकले।
इसी दौरान लाइन में लगे दो युवकों ने उसकी मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया। जब हरिश्चंद्र घर वापस आया तो उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। बैंक से पता चला कि खाते से 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।