फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lines and poles demolished in rain

बारिश में ध्वस्त हुई लाइनें व पोल 20 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 07 Oct 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lines and poles demolished in rain
रायबरेली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सौभाग्य से रोशन हुए पुरवों में बीते दिन हुई बारिश ने अंधेरा कर दिया। आज भी करीब 20 पुरवों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। अधीक्षण अभियंता ने कार्यदायी एजेंसी को गांवों की सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए हैं। बारिश में कहीं पेड़ गिरने या फिर मिट्टी कटान होने से करीब 100 से ज्यादा पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली नहीं आने से करीब 20 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते दिन बारिश से पावर कॉर्पोरेशन को खासा नुकसान हुआ है। 65 गांवों में कहीं पेड़ गिरने से तो कहीं पोल टूटने की शिकायतें आई। इसमें ज्यादातर शिकायतें उन गांवों व पुरवों की रहीं, जहां पर सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण कराया गया था। अभी भी करीब 20 गांव ऐसे हैं, जहां की बिजली आपूर्ति प्रभावित हैं। इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राही ब्लॉक का दिल्लीहार, डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र का टप्पा हवेली, महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र का चंदापुर, लालगंज का बन्नामऊ, बछरावां में खैराहनी समेत अन्य गांव के लोग अंधेरे में है। अधीक्षण अभियंता विकास कपूर ने गांवों की सप्लाई बहाल कराने के निर्देश दिए। कार्यदायी एजेंसी एलएंडटी के एरिया मैनेजर एए सिद्दीकी ने बताया कि बारिश की वजह से पेड़ गिरने, पोल टूटने की शिकायतें मिली हैं। अधिकांश गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed