फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   late work and corruption made hustle for citizens

लापरवाही और कमीशनबाजी ने शहरवासियों के अरमान पर फेर दिया पानी

Wed, 30 Mar 2022 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
late work and corruption made hustle for citizens
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के रायबरेली शहरवासियों को सीवर की समस्या से राहत दिलाने के लिए शुरू की गई अमृत योजना लापरवाही और कमीशनबाजी की भेंट चढ़ गई। सीवर से राहत पाने का जो उनका सपना था, वह आज तक हकीकत में नहीं बदल पाया। लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि योजना का न तो समय से काम पूरा हो पाया है और न ही नागरिकों को सीवर से किसी प्रकार की कोई राहत मिल पाई। यह हाल तब है, जब पहले चरण के सीवर लाइन बिछाने में ही 80 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए गए।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में अमृत योजना को हरी झंडी दी गई थी। योजना के तहत शहर क्षेत्र के 34 मोहल्लों में रहने वाली ढाई लाख आबादी को सीवर की समस्या से राहत दिलाने के लिए सीवर लाइन बिछाने के लिए काम शुरू कराया गया था। यह काम जलनिगम को मिला, लेकिन उसने यह काम घारपूरे कंपनी को दे दिया था। घारपूरे कंपनी यह कार्य तोमर कंस्ट्रक्शन कंपनी से करा रही थी। पहले चरण में सीवर लाइन बिछाने के लिए 90 करोड़ रुपये खर्च किया जाना था।
विज्ञापन

मौजूदा समय में 80 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। सीवर लाइन बिछाने के लिए शहर की सड़कों की खुदाई कर दी गई, लेकिन सड़कों की मरम्मत का कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। घटिया किस्म की पाइपें डाली गई। यही वजह है कि टेस्टिंग के दौरान ही गोरा बाजार, सम्राट नगर, मनिका रोड समेत अन्य स्थानों पर पानी भरा रहता है। इतनी भारी भरकम योजना में लापरवाही और कमीशनबाजी हावी रही। मनमाने ढंग से कार्य होता रहा, लेकिन यह न तो जलनिगम और न ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पहले चरण का काम तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन दूसरे चरण का कार्य 142 करोड़ की लागत से शुरू करा दिया गया है। बताते हैं कि कुछ माह पहले बजट को लेकर नगर पालिका और जलनिगम के अधिकारियों के बीच ठन गई थी। बताते हैं कि कुछ बकाया पैसा नगर पालिका को जलनिगम के खाते में भेेजना था। नगर पालिका की ओर से पैसा नहीं दिया जा रहा था। इस पर यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया था। एक अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका की ओर से करीब साढ़े चार करोड़ रुपया जलनिगम को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed