फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Last night, the family sitting on the dharna started the post-mortem at 3.30 am

इंतजार में बीती रात, धरने पर बैठे परिजन तो सुबह 3.30 बजे शुरू हुआ पीएम

Tue, 04 Feb 2020 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Last night, the family sitting on the dharna started the post-mortem at 3.30 am
रायबरेली। बछरावां क्षेत्र की बीएससी की छात्रा की हत्या के बाद परिवारजनों को बेटी का पोस्टमार्टम कराने में पसीना बहाना पड़ता। पूरी रात बीत गई। इंतजार कर रहे परिवारीजनों ने एसीएमओ के आवास पर धरना शुरू कर दिया तो प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी और सोमवार सुबह 3.30 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया गया।
विज्ञापन

हरचंदपुर क्षेत्र में शनिवार को बीएससी का छात्रा अज्ञात में शव मिलने के बाद उसे सुरक्षित रखा गया। नियमानुसार अज्ञात शव को 72 घंटे रखने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाता है, लेकिन रविवार को शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। पीएम के लिए डॉ. राजेश गौतम व डॉ. अमित सचान का पैनल गठित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार रात करीब 10 बजे पीएम से संबंधित कागजात चीरघर पहुंचाया, लेकिन शव की पहचान होने के बाद ही नाम कागजों में दर्ज नहीं किया गया तो उसे सही कराने के लिए वापस कर दिया गया। पीएम की वीडियोग्राफी होनी थी, लेकिन रात 12 बजे तक वीडियोग्राफर तक नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

देररात तक बेटी का पीएम न होने से गुस्साए परिवारीजन इधर-उधर भटकने के बाद एसीएमओ डॉ. एम नारायण के आवास पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एसीएमओ परिवारीजनों को लेकर सीएमओ के पास पहुंचे तो काम में तेजी आई। फिर भी सुबह 3.30 बजे शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पीएम करीब साढ़े पांच बजे सुबह पूरा हो सका।

कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के कारण पोस्टमार्टम कराने में देरी हुई। हालांकि रविवार रात औपचारिकताओं को पूरा कराने के बाद पीएम कराया गया। परिवारीजनों ने देरी होने पर नाराजगी भी जताई थी। दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाकर रिपोर्ट पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।-डॉ. संजय कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed