फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   KV Shivgarh dominates, first in seven matches

Raebareli News: केवी शिवगढ़ का दबदबा, सात मुकाबलों में प्रथम

Tue, 19 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 19 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
KV Shivgarh dominates, first in seven matches
शहर के गोरा बाजार स्थित केंद्रीय विद्य‌ालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
रायबरेली। शहर के गोरा बाजार स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में केंद्रीय विद्यालय संगठन की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गईं। लखनऊ संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के केंद्रीय विद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कला एवं संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय (केवी) शिवगढ़ ने सबसे ज्यादा सात मुकाबलों में प्रथम स्थान अर्जित कर सफलता हासिल की, जबकि केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज और केंद्रीय विद्यालय बाराबंकी को तीन-तीन मुकाबलों में पहला स्थान मिला। केंद्रीय विद्यालय संजय गांधी पीजीआई लखनऊ ने दो और केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी फतेहपुर ने एक मुकाबले में पहला स्थान बनाया।
विज्ञापन


हर मुकाबले में दूसरे और स्थान पर रहने वाले विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में गायन, वादन, कला के विभिन्न आयामों, मूर्ति कला, नाट्य कला, पारंपरिक कहानी कथन आदि विधाओं के एकल एवं समूह मुकाबले कराए गए। 16 मुकाबलों में संकुल के पांच केंद्रीय विद्यालयों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में फिरोज गांधी डिग्री काॅलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज त्रिपाठी, पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. चंपा श्रीवास्तव, कथक कलाकार रवि प्रताप सिंह के अलावा स्मृति चंदेल, निरुपमा उपाध्याय, वीके दुबे, अल्पना शर्मा, सुनीता मिश्रा शामिल रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्णायक केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया।


विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन पूनम शुक्ला, चंद्रमौलि त्रिपाठी व अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर राजेश त्रिपाठी, रमेशचंद्र दुबे, आरबी शर्मा, कमलेश कुमार, अभिषेक सिंह, आशुतोष मिश्र, सुनीत कुमार यादव, भावना, अमित सिंह, संतोष गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed