फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Knuwa boycott the vote, performance

खनुवा में मतदान का बहिष्कार, प्रदर्शन

Sun, 18 Oct 2015 12:51 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पहुंचकर वोटरों को समझाया, लेकिन किसी भी दशा में मतदान को राजी नहीं हुए। करीब छह घंटे बाद दोपहर एक बजे मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन


खनुवा का मतदान केंद्र सुल्तानपुर आइमा बनाया गया है। जबकि लोस और विधानसभा चुनाव में खनुवा गांव में ही वोटिंग कराई गई थी।

ग्रामीणों ने एक सप्ताह पहले इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को ही महेश कुमार, देवता यादव, शिवराज आदि ने मतदान न करने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद तहसील के अधिकारी वोटरों को मनाने में जुट गए थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। लेकिन 578 वोटरों में एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा। वोटर गांव में एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। सूचना मिलते ही एसडीएम प्रशासन एएसी चौधरी, एएसपी राममूरत यादव, एसडीएम सदर एसएन शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वोटरों को मनाने में जुट गए।


करीब छह घंटे बाद वोटरों का गुस्सा शांत हुआ और कुछ वोटरों ने बूथ पर पहुंचकर मतदान शुरू किया। शाम तीन बजे तक मात्र 80 मत ही पड़ पाए थे। एडीएम प्रशासन ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया गया है। मतदान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed