{"_id":"10a2e7582f8e0dd566353f55a4ea9ca6","slug":"kasturba-raids-in-four-schools-nine-samples-filled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कस्तूरबा स्कूलों में छापे, नौ नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कस्तूरबा स्कूलों में छापे, नौ नमूने भरे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम प्रशासन के निर्देश पर टीमों ने चार कस्तूरबा स्कूलों में छापेमारी करके खाद्य पदार्थों के नौ नमूने भरकर जांच के लिए भेजा। कई स्कूलों में शुद्ध पीने के पानी के लिए लगाया गया आरओ भी खराब मिला।
एडीएम प्रशासन एससी चौधरी के निर्देश पर बुधवार को एफएसडीए की टीम ने अलग-अलग कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी त्रिपाठी ने कस्तूरबा स्कूल घोरवारा और उत्तरपारा का निरीक्षण किया। उन्होंने घोरवारा में सरसों तेल व आटा और उत्तरवारा में बेसन व दाल का नमूना लिया।
दोनों स्कूलों के आरओ खराब मिले। छात्राएं हैंडपंप का पानी पीती हैं। उत्तरपारा में ब्रांडेड बेसन की आपूर्ति न करके खुला बेसन उपयोग में लाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल खीरों का निरीक्षण किया। उन्होंने आटा, मसूर दाल व बेसन का नमूना लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके साहू ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल का निरीक्षण करके यहां सरसों तेल व बेसन का नमूना लिया।
एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि तमाम शिकायतें आने के बाद कस्तूरबा स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता को जांचने के आदेश दिए गए हैं। सभी स्कूलों को चेक कराया जाएगा। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।