फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kashi Vishwanath Express arrived on the second day

Raebareli News: दूसरे दिन पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Fri, 28 Mar 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 28 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Express arrived on the second day
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अप-डाउन दोनों ट्रेनों की लेटलतीफी इतनी ज्यादा हो गई कि दूसरे दिन पहुंची। बनारस से चलने वाली यह ट्रेन बुधवार शाम के स्थान पर साढ़े 15 घंटे विलंब से बृहस्पतिवार सुबह आई। नई दिल्ली से चलने वाली यही ट्रेन साढ़े छह घंटे लेट रही, जिससे बुधवार रात के स्थान पर बृहस्पतिवार को सुबह पहुंची।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस आठ घंटे देर से रायबरेली पहुंची। यह ट्रेन रायबरेली और लखनऊ के बीच निरस्त चल रही है। दोपहर में यह ट्रेन बनारस लौटती है, लेकिन विलंब से आने के कारण देर शाम बनारस के लिए रवाना की गई। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल साढ़े आठ घंटे से ज्यादा लेट रही, वहीं बनारस-देहरादून जनता मेल दो घंटे और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे देर से आई।
विज्ञापन


देहरादून-बनारस जनता मेल सवा घंटे और प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची। बुधवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ढाई घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed