{"_id":"56f6cd7a4f1c1b6c2df14eaa","slug":"jume-people-on-radha-krishna-leela","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण की रासलीला पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण की रासलीला पर झूमे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार देर रात रिफॉर्म क्लब में हुए होली मिलन समारोह में फूलों से होली खेलते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल सुहृद समाज की ओर से शुक्रवार देर रात रिफॉर्म क्लब में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें बच्चों ने डांस और गीत के साथ होलिका दहन का नाट्य मंचन किया। वहीं राधा-कृष्ण की रासलीला और फूलों की होली देख सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
इससे पहले संरक्षक जगत नारायण अग्रवाल, केके अग्रवाल, इंदरचंद जैन, शंकरलाल गुप्ता आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी गौरव जैन और गौरव अग्रवाल की देखरेख में गीतिका ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
पूर्वी, देवांग, नंदनी, तन्वी, दिशा, दृष्टि, स्पर्श, स्तुति, सिद्धार्थ ने डांस के साथ होलिका दहन नाटक मंचन किया। शांभवी और आरोही ने आज की पार्टी मेरी तरफ से... गाने पर डांस किया। होली आई रे रंग लाई रे... पर यश, कृष्णा, मोहित, गीतिका, स्नेहा, मान्या, शुभी, हनी आदि बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
कानपुर से आए कलाकारों ने राधा-कृष्णा रास और फूलों की होली पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन संदीप जैन ने किया। इस मौके पर महेश प्रसाद अग्रवाल, उमेश सिकरिया, मंजू अग्रवाल, दीपाली, लक्ष्मी गोयल, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।