{"_id":"6a7b75586e8d60aa15061ff8","slug":"jewelry-worth-five-lakh-rupees-stolen-from-a-farmers-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165017-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: किसान के घर से पांच लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: किसान के घर से पांच लाख के जेवर चोरी
Wed, 12 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर मजरे मोन गांव में खेरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
महराजगंज। नरायनपुर मजरे मोन गांव निवासी रामसागर के घर से चोरों ने सोमवार रात पांच लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। घटना से स्थानीय पुलिस की रात्रिगश्त की कलई खुल गई। आए दिन कहीं न कहीं क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे लोगों का आक्रोश पुलिस के प्रति बढ़ रहा है।
गांव निवासी रामसागर के मुताबिक रात में दूसरे मकान में परिवार समेत सोने चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे घर आए तो देखा कि दूसरे तल पर रखे बक्से का ताला टूटा पड़ा था और सारा सामान बिखरा हुआ था। बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। चोरी गए जेवरात की कीमत पांच लाख रुपये है। महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
मंदिर से घंटे चोरी
आदिशक्ति मां संकठा धाम मंदिर गेगासो से घंटे चोरी हो गए हैं। बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हो रही हैं। गांव निवासी अपूर्व कुमार शुक्ला ने मंगलवार को पुलिस अफसरों को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि एक व्यक्ति ने मंदिर के घंटे चुराए हैं। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई। बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अफसरों ने जांच कर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।