फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jai Kanhaiya Lal ki...

हाथी-घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की ...

Thu, 25 Aug 2016 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 25 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jai Kanhaiya Lal ki...
रायबरेली में बुधवार को स्कूल में मनाई जन्माष्टमी में मौजूद बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्ले ग्रुप स्कूलों में बुधवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। इस दौरान किसी ने मटकी फोड़ी, तो किसी ने असुरों का वध किया। सबसे आकर्षण का केंद्र राधा-कृष्ण के वेशभूषा पहुंचे बच्चें रहे। तक्षशिला प्ले स्कूल में हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैयालाल की... की धूम रही।
विज्ञापन


प्रबंधक सूरज शुक्ला की देखरेख में आरती कुंज बिहारी की... गाने पर बच्चों ने राधा-कृष्ण की आरती की। शुभ, ग्रेसी, रित्विक, शिखर, रुद्रांस, अनन्या, अनवेषा, पावनी, शुभम, लगन, आयुष्मान, अस्तित्व, ओमसी, अद्वैता, रिद्धिमा ने राधा कृष्ण की वेशभूषा पहन कर हरे रामा-हरे कृष्णा गाने पर डांस किया।
विज्ञापन


शिक्षिका सीमा, प्रियंका, नेहा, प्राची, प्रतिभा, श्रृद्धा, मुदिता व अर्चना ने आकर्षक झांकियां सजाई। प्राइम पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधक डॉ. पंकज सिंह की देखरेख में शांभवी, अंतरा, जायरा, अनवी, कृष्णा, आदर्श, सुभांश, आरव, ईशा व सक्षम आदि नौनिहालों ने जो कृष्णा है... पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य अंकिता सागर, नवी अहमद, ज्योति सिंह, शीलू, अल्पना, प्रगति, कुसुम, नाज फातिमा आदि मौजूद रहे। किडजी मदर्स टच प्ले स्कूल में आध्या, अनुमेहा, आराध्या, गौरवी, आर्याही, अमृता, पावनी, नभी आदि ने राधा व गोपी की भूमिका निभई।

स्वरानी, अनन्या, लायबा, आयूषी, अनिका, काशवी ने मइया यशोदा गाने पर डांस किया। इसी तरह एनएसपीएस, एलपीएस, बचपन प्ले स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।राही ब्लॉक क्षेत्र के कलसहा गांव में 15 साल से मनाई जाने वाली कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

आयोजक नंद किशोर साहू ने बताया कि इस बार कृष्ण जन्मोत्सव लोगों के लिए आकर्षक होगा। इसके लिए एक सप्ताह पहले से तैयारियां शुरू कर दी गईं थी। गुरुवार को जवाबी कीर्तन और रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने के लिए बुधवार को बाजारों में रौनक रही। पूजन-सामग्री के साथ कृष्ण कन्हैया के लिए पालना तो किसी ने मुकुट खरीदा। वहीं मंदिरों में झांकियों को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे रहे। पुलिस लाइंस स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में झांकियां सजाने का कार्य बुधवार देर शाम तक हुआ।

एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि बस स्टेशन पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आकर्षक झांकियां सजाई जा रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सिद्धकला बीथिका (राष्ट्रीय कला केंद्र) की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।


झांकी निकाली जाएंगी। भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं नगर पालिका चेयरमैन इलियास के निर्देश पर सभी मंदिरों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास साफ-सफाई कराई। वहीं चूने का छिड़काव भी कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed