फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Insurance employee protest

बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2015 12:01 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को हक के लिए आवाज बुलंद की। कैनाल रोड स्थित कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध जताया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वेतन और पेंशन संबंधी दो मांगें रखी। कहा कि मांगें पूरी न हुई तो कामकाज ठप कर देंगे।
बीमा कर्मचारी संघ फैजाबाद डिवीजन के बैनर तले लंच के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ।

इस दौरान शाखा द्वितीय के अध्यक्ष राम सेवक तिवारी ने कहा कि प्रबंधन और केंद्र सरकार अधिकारियों व कर्मचारियों का हक मारना चाहती है।

महामंत्री ओपी दीक्षित ने कहा कि हर पांच साल पर वेतन समझौता होना चाहिए, लेकिन वर्ष 2012 से इसका लाभ नहीं दिया गया है।

राजेश मिश्रा, गणेश यादव, दिव्य गणेश, नरेंद्र मिश्र ने वर्ष 2009 के बाद नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को पेंशन का लाभ न देने पर नाराजगी जताई। कहा कि इसे बहाल किया जाए।
विज्ञापन


 पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक ये दोनों मांगें पूरी नहीं होती, संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर रियाज अहमद, राम प्रकाश शर्मा, सुशील कुमार हंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed