Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   If Akhilesh apologizes, he himself will welcome it.

Raebareli News: अखिलेश माफी मांगते हैं तो वह स्वयं करेंगे स्वागत

Wed, 25 Nov 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
If Akhilesh apologizes, he himself will welcome it.
रामपुर महोत्सव में आए महंत राजू दास
जहांगीराबाद।
विज्ञापन

रामपुर महोत्सव में मंगलवार रात अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के आगमन से राजनीतिक और धार्मिक चर्चाओं का माहौल गरमा गया। रात करीब आठ बजे मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए, महंत राजू दास ने पत्रकारों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया और विभिन्न राजनीतिक व धार्मिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।
महंत राजू दास ने योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को महापुरुष बताते हुए कहा कि दोनों ही धर्म और समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बीच अंतर बताने वालों को नासमझ करार देते हुए कहा कि दोनों ही भगवान के स्वरूप हैं और उनमें कोई भेद नहीं है। राजनीतिक सवालों के जवाब में महंत राजू दास ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि भगवाधारी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनें। कार्यक्रम के समापन पर मेला कमेटी की ओर से महंत राजू दास का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव की राममंदिर यात्रा पर निशाना
12 दिसंबर को प्रस्तावित अखिलेश यादव की राममंदिर यात्रा को लेकर महंत राजू दास ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को छह दिसंबर की घटना और कारसेवकों पर गोली चलवाने के मामले में अपने पिता के कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। महंत ने यह भी कहा कि यदि अखिलेश यादव माफी मांगते हैं तो वह स्वयं अयोध्या में फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed