{"_id":"6016f00b8ebc3e328f3af0b8","slug":"hospital-raibaraily-news-lko562541037","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए प्रमुख सचिव, मिली गंदगी तो अधीक्षक को लगाई जमकर फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए प्रमुख सचिव, मिली गंदगी तो अधीक्षक को लगाई जमकर फटकार
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देख वह नाराज हुए और अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई। प्रमुख सचिव ने एक सप्ताह के भीतर बेहतर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
रविवार शाम चार बजे प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधीक्षक डॉ. आरबी यादव के कक्ष में जाकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच करते हुए कर्मचारियों के विषय में जानकारियां ली। इसके बाद औषधि वितरण कक्ष, शल्य कक्ष तथा इमरजेंसी वार्ड, रोगी कक्ष का भी निरीक्षण किया।
सीएचसी पर जगह-जगह गंदगी मिलने पर अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और एक सप्ताह के अंदर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। प्रसव, आशा भुगतान, आशा डिलीवरी रजिस्टर समेत अन्य संबंधित अभिलेखों को भी देखा।
विज्ञापन
सभी के कार्यों की समीक्षा भी की। कहा कि रोगियों के इलाज में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। यदि किसी तरह की शिकायत मिलती है तो सीधे तौर पर कार्रवाई होगी।