फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Homes and temples decorated to welcome the Mother

Raebareli News: मां की अगुवानी के लिए सजे घर और मंदिर

Mon, 22 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 22 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Homes and temples decorated to welcome the Mother
रायबरेली। शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। देवी मंदिरों को भव्यता से सजाया गया है। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 1029 दुर्गा पूजा पंडालों में भी दस दिन नवरात्र की धूम रहेगी। रविवार को पूरे दिन लोग नवरात्र की तैयारी में लोग जुटे रहे। बाजारों में भी रौनक दिखी। लोग गाजे बाजे के साथ पंडालों में प्रतिमा स्थापित करने के लिए लगे रहे। झालरों की रोशनी से मंदिरों को जगमग किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोरों पर रहीं। घरों की सफाई कर पूजा सामग्री की खरीदारी की गई। मंदिरों को भी सजाया गया। सरेनी में गेगासों स्थित मां संकटा मंदिर में तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। 4:30 बजे मां की आरती के बाद श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे। मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने बताया कि मंदिर में रंग रोगन हो गया है। सोमवार सुबह मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाल रमेश चंद्र यादव ने बताया कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। गंगा में स्टीमर लगाए गए हैं। गोताखोरों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। गदागंज थाना क्षेत्र के 36 गांवों में दुर्गा पूजा पंडाल लगाए जाएंगे। नसीराबाद क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। विकासखंड छतोह के कुंवरमऊ गांव स्थित भुइयां रानी मंदिर तथा बेवल गांव के भूमि रानी मंदिर में ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की तैयारियां कर ली हैं। नगर पंचायत नसीराबाद में नौ स्थानों पर आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। 53 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां मिढुिरन देवी मंदिर में उमड़ेंगे भक्त
परशदेपुर/लालगंज। शारदीय नवरात्र के लिए कस्बा स्थिति माता मिढुरिन देवी धाम में रविवार को रंग रोगन का काम दिन भर चलता रहा। मंदिर के पुजारी भोलानाथ तिवारी ने बताया कि मंदिर में सुबह-शाम आरती होने के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है। मंदिर प्रबंध समिति के श्रीकांत त्रिवेदी ने बताया कि सुबह माता का शृंगार होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोले जाएंगे।

लालगंज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घोसियाना मोहल्ले में मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेने पहुंचे। श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे बाजे के साथ स्थापना के लिए लेकर गए। प्रतिमा विक्रेता गिरजा शंकर तिवारी ने बताया कि इस बार उनके यहां से करीब 200 छोटी-बड़ी प्रतिमाएं श्रद्धालु स्थापना के लिए ले गए हैं। उन्होंने बताया कि लालगंज ही नहीं, बल्कि लखनऊ और उन्नाव जनपद से भी लोग यहां से प्रतिमाएं खरीदते हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार क्षेत्र में 53 स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं।


सीसीटीवी से लैस होंगे पूजा पंडाल
सुरक्षा के मद्देनजर इस बार दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने पहले ही इस बारे में निर्देश जारी कर दिए थे कि पंडालों में सीसीटीवी लगे होने चाहिए। डीजे को प्रतिबंधित कर दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस को पूजा पंडाल के बाहर तैनात किया जाएगा।



कलश स्थापना का मुहूर्त
पं अक्षत त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को सुबह घट स्थापना का मुहूर्त 6ः09 बजे से 8ः06 बजे तक है। इसके बाद अभिजित मुहुर्त 11ः49 बजे से दोपहर 12ः38 बजे तक है। इस बार शारदीय नवरात्र दस दिन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed