{"_id":"6a3e965c774e27c1f904a72c","slug":"home-guard-shot-in-raebareli-amid-feud-referred-to-lucknow-in-critical-condition-police-investigating-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को आरोपियों ने मारी गोली, नाजुक हालत में एम्स रेफर; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को आरोपियों ने मारी गोली, नाजुक हालत में एम्स रेफर; पुलिस कर रही जांच
Fri, 26 Jun 2026 08:40 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:40 PM IST
सार
डयूटी जा रहे होमगार्ड को बदमाशों ने गोली मार दी। एसयूवी सवार बदमाशों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। शोर शराबा सुनकर मदद के लिए आए दो युवकों को पर भी हमलावरों ने फायरिंग की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घायल होमगार्ड शिव प्रताप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
रायबरेली में सलोन कोतवाली डयूटी जा रहे होमगार्ड की कार को एसयूवी सवार हमलावरों ने ओवरटेक किया और फिर सामने से असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली होमगार्ड के सिर के पास से गुजरी और वह लहूलुहान हो गए। इस दौरान खेत पर बैठे दो युवक मदद के लिए दौड़े तो उन पर भी हमलावरों ने फायर कर दिया। इससे वह दोनों भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से तीनों को एम्स रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी रवि कुमार ने मौके पर जाकर पड़ताल की।
इटारा जगतपुर निवासी होमगार्ड शिव प्रताप सिंह (40) शंकर सिंह शुक्रवार शाम को अपनी कार से सलोन कोतवाली डयूटी करने जा रहे थे। ग्राम पिछवारा सूची मार्ग पर पूरेराय मजरे पारी गांव के पास उनकी कार को एसयूवी ने ओवरटेक किया। उसमें बैठे हमलावरों ने होमगार्ड की कार को रोक लिया। जब तक शिव प्रताप सिंह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इटारा जगतपुर निवासी होमगार्ड शिव प्रताप सिंह (40) शंकर सिंह शुक्रवार शाम को अपनी कार से सलोन कोतवाली डयूटी करने जा रहे थे। ग्राम पिछवारा सूची मार्ग पर पूरेराय मजरे पारी गांव के पास उनकी कार को एसयूवी ने ओवरटेक किया। उसमें बैठे हमलावरों ने होमगार्ड की कार को रोक लिया। जब तक शिव प्रताप सिंह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रुके और हमलावरों से भिड़ गए।
दो गोली शिव प्रताप सिंह के सिर के नजदीक से गुजरी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज और शोर सुनकर खेत पर बैठे प्रफुल्ल सिंह (42) पुत्र सुधीर सिंह निवासी मनिरामपुर ऊंचाहार व अनुज सिंह (40) पुत्र रामतेज सिंह निवासी पुरे राय मजरे पारी बाइक से घटनास्थल पर रुके और हमलावरों से भिड़ गए। इस पर हमलावरों ने इन दोनों पर फायरिंग की। प्रफुल्ल सिंह के हाथ से गोली छूती होती निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने दोनों को जमकर पीटा और भाग गए।इस दौरान आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जगतपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शराब के ठेके को लेकर पूर्व में हुआ था विवाद
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी मौके पर आए और पड़ताल की। उन्होंने बताया कि शराब के ठेके को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।जिला अस्पताल में घायल प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि पिस्तौल से फायरिंग की गई। वह खेत में साथी के बैठे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर वह मदद के लिए दौड़े तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग करने के साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी बाइक को भी तोड़ दिया गया।