फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hinduisation of politics happening: Togadia

राजनीति का हिंदूकरण हो रहा : तोगड़िया

Tue, 30 Nov 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hinduisation of politics happening: Togadia
रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि देश की राजनीति का हिंदूकरण हो रहा है। उनके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी मंच से चंडी का पाठ करती हैं और दुर्गा पूजा मंडप को सरकार से मदद देती हैं। राहुल गांधी जनेऊ पहनकर कश्मीरी पुरखों (ब्राह्मणों) की याद दिलाते हैं तो प्रियंका वाड्रा मंत्र बोलती हैं। हमारे अखिलेश भाई मथुरा जाकर विकास की बात करते हैं और योगी जी बार-बार अयोध्या जा रहे हैं। ये उदाहरण हैं कि भारत का हिंदूकरण हो रहा है। यह हम सबके लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओवैसी भाजपा की मार्केटिंग कर रहे हैं। यदि वह बिहार के चुनाव में न गए होते तो वहां पर यादवों की सरकार बनती। उन्होंने कहा कि वह हिंदुत्व के साथ हैं। जो हिंदुत्व की बात करेगा, उसका वह समर्थन करेंगे। वीर सावरकर ने राजनीति के हिंदूकरण की बात कही थी जो आज सबके सामने है। राम मंदिर हिंदुओं की ताकत से बन रहा है। मैं चाहता हूं कि इसके लिए सरकार से चार लोगों अशोक सिंघल, महंत अवैद्यनाथ, रामचंद्र परमहंस और बालाजी ठाकरे को भारत रत्न मिलना चाहिए। इन चार लोगों की नेतागिरी नहीं होती तो 100 करोड़ की जनता राम मंदिर नहीं बना पाती।
विज्ञापन

उन्होंने भारत सरकार से कोरोना के नए वायरस से लोगों को बचाने के लिए तैयारी करने की अपील की। कहा कि कोरोना का नया वायरस दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और श्रीलंका में पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी यूपी में राम के समर्थन वाली सरकार बनेगी। सोमवार को उन्होंने शहर में पांच स्थानों पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्र कुमार वाजपेयी ने कहा कि जिले में हिंदू हितों की रक्षा के लिए कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहेंगे। त्रिपुरा चौराहा पर प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया गया। रायपुर में भोला गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कानपुर रोड सुभाष नगर, इंदिरा नगर में बृजेश शुक्ला के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। धुन्नी सिंह नगर में रामजी हिंदू के घर भोजन के बाद हरदासपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed