फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   High school student missing, hijack hopes

हाईस्कूल का छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Tue, 28 Mar 2017 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 28 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
High school student missing, hijack hopes
demo pic - फोटो : अमर उजाला
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल के एक छात्र के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिवारीजनों ने छात्र के अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। परिवारीजनों का आरोप है कि एक व्यक्ति फोन कर धमका रहा है। कह रहा है कि छात्र उसके पास है। कभी दिल्ली में तो कभी मुंबई में होने की बात कहता है। पुलिस छात्र को जल्द खोज निकालने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पखरामऊ गांव महेश कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका बेटा विवेक कुमार भागीरथी इंटर कॉलेज मुराईबाग में हाईस्कूल का छात्र है। 15 मार्च को प्रवेश पत्र लेने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया है। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। 24 मार्च को एक व्यक्ति ने फोन कर छात्र को अपने पास होने की बात बताई थी।
विज्ञापन


उस व्यक्ति से बेटे से बात कराने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। कभी दिल्ली में तो कभी मुंबई में होने की बात कहता है। आशंका है कि उसी व्यक्ति ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। बेटे के गायब होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द छात्र को खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed