फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   health

एम्स के लिए 42.76 करोड़ से 22

Sat, 07 Sep 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
health
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। दरियापुर और सुल्तानपुर आइमा गांवों के 228 किसानों ने एम्स को जमीन देने के लिए हामी बोल दी है।
विज्ञापन

सर्किल मूल्य के चार गुने रेट पर सहमति बनने के बाद 49.85 एकड़ भूमि खरीदने के लिए डीएम ने आयुक्त को पत्र भेजा है। जमीन खरीदने में करीब 42.76 करोड़ रुपयों की जरूरत होगी। उम्मीद है कि आयुक्त से मार्गदर्शन मिलते ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर से सटे दरियापुर में एम्स संचालित है। ओपीडी के बाद यहां एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। एम्स के आवासीय परिसर का निर्माण होने के बाद मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के भवन के निर्माण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम वर्ष 2020 में पूरा होने की उम्मीद है। एम्स के विस्तार के लिए करीब 49.85 एकड़ जमीन की और जरूरत है। शासन की मंशा पर किसानों से यह जमीन आपसी समझौते के आधार पर खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
पूर्व में कई बार किसानों से बात होने के बाद भी सहमति नहीं बन पाई थी। पिछले महीने डीएम की मौजूदगी में किसानों से साथ बैठक हुई और सर्किल मूल्य के चार गुना रेट पर किसान अपनी जमीन देने को राजी हो गए।
किसानों की सहमति के बाद डीएम ने आयुक्त को पत्र भेजकर पूरी स्थिति से अवगत कराया है। स्पष्ट किया गया है कि दरियापुर व सुल्तानपुर आइमा गांवों के 228 किसानों से यह जमीन खरीदी जानी है। प्रति हेक्टेयर 2.12 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
49.85 एकड़ जमीन के लिए 42,76,80,320 रुपये की जरूरत होगी। आयुक्त से ओके होने के बाद किसानों की जमीन खरीदने की प्रक्रिया इसी महीने से शुरू होने की उम्मीद है।
प्रदेश सरकार ने फरवरी में पेश किए गए बजट में एम्स के लिए किसानों से जमीन खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट एलॉट कर दिया था। हालांकि किसानों से सहमति न बन पाने के कारण बजट को अब तक खर्च नहीं किया गया है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए किसानों से जमीन खरीदने पर सहमति बन गई है। सर्किल मूल्य का चार गुना रेट मांगा गया है। 49.85 एकड़ जमीन के लिए 42.76 करोड़ रुपये की जरूरत है। आयुक्त को पत्र भेजा गया है। जल्द ही जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed