फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Health is deteriorating due to change in weather

Raebareli News: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही सेहत

Sun, 08 Mar 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 08 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Health is deteriorating due to change in weather
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए लगी भीड़।
रायबरेली। जिले में मौसम में बदलाव के साथ ही पेट संबंधी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के 21 मरीजों को भर्ती किया गया। ओपीडी में भी ऐसे रोगियों की भीड़ रही। हाल यह रहा कि परचा काउंटर से लेकर दवा लेने तक मरीजों को परेशानी हुई। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को उल्टी-दस्त और पेटदर्द की समस्या के 21 से अधिक रोगी इलाज कराने के लिए पहुंचे। सूर्या (2), सतीश कुमार (30), रुकसाना (36), अंसार (52), दीपा (25), अयांश (8), शिवम (24), रौनक (1), कमला देवी (70), लवकुश (26), राजवती (70), भारतलाल (50) और राजेश (12) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। इन सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन


ओपीडी में भी पेट दर्द और उल्टी-दस्त के साथ ही खांसी व जुकाम से संबंधित मरीजों की संख्या सामान्य से अधिक रही। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ओपीडी में लंबी कतारें लमाई। मरीजों ने बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे मौसम में दूषित भोजन और पानी से बचना बेहद जरूरी है। दिक्कत होने पर मरीज को अस्पताल लाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed