फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Government should withdraw agricultural laws

कृषि कानूनों को वापस ले सरकार

Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw agricultural laws
रायबरेली। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की सोमवार को मासिक बैठक विकास भवन परिसर में हुई। इस दौरान सभी ने किसानों की समस्याओं को जोरदारी के साथ उठाया। बैठक के बाद किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने ज्ञापन के जरिए कहा कि छुट्टा जानवर किसानों की फसल चट कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसलिए जिला प्रशासन लेखपालों के माध्यम से फसल नुकसान का सर्वे कराए और किसानों को मुआवजा दे। धान की फसल की सिंचाई के समय शारदा नहर बंद न किया जाए। शारदा नहर को सभी शाखाओं में पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुरली अग्रहरि ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का एक हिस्सा है। सरकार तत्काल तीन कृषि कानूनों को वापस ले। किसानों को फसल बीमा संबंधी जानकारी से अवगत कराए ताकि आपदा से फसलों को होने वो नुकसान का मुआवजा मांगा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने जिले की सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया और कहा कि जल्द नए सिरे से कार्यकारिणी गठित की जाएगी। बैठक का संचालन मदनलाल तिवारी ने किया। इस मौके पर शत्रोह्न मौर्य, रामसमुझ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed